Jaya bachchan wiki in hindi
Jaya bachchan wiki in hindi
Videos!
जया बच्चन
जया बच्चन (विवाह पूर्व: जया भादुरी) हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं। वह वर्तमान में 2004 से चार कार्यकालों से समाजवादी पार्टी से राज्यसभा में संसद सदस्य हैं। 1992 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]जया का जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होने अपने शालेय जीवन के कुछ वर्ष नागपुर (महाराष्ट्र) में बिताएँ। जया जी की शादी अमिताभ बच्चन से 1973 मे हुई। इनके पुत्र अभिषेक बच्चन भी फिल्मों में अभिनेता हैं। पुत्री श्वेता बच्चन नंदा हैं। श्वेता की शादी दिल्ली में कपूर परिवार के उद्योगपति पोते निखिल नंदा से हुई है और उनके दो बच्चे, नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा हैं। जबकि अभिषेक बच्चन की शादी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हुई है और उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन है।
फिल्मी सफर
[संपादित करें]उन्हें अपने समय की हिन्दी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक के रूप में पहचाना जाता है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने नौ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते: जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए तीन और सर्वश्रेष्ठ स